हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में चुनावी मुद्दे में उठी समस्या के बाद रेलवे ने शुरू की जबलपुर हरिद्वार साप्ताहिक ट्रेन
चुनावी मुद्दे के तहत रेलवे की सुविधाओं का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठने के बाद रेलवे प्रशासन ने बंद की गई जबलपुर-हरिद्वार साप्ताहिक यात्री गाड़ी को रामनवमी के दिन से शुरू करने की घोषणा की है। सप्ताह में 2 दिन गुजरने वाली इस ट्रेन का स्टापेज सुमेरपुर जारी रहने से लोगों में हर्ष व्याप्त है। यह साप्ताहिक यात्री गाड़ी संख्या 02191 रामनवमी 17 अप्रैल से चलेगी।