हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र में किसानों द्वारा सरकारी केंद्रों पर फसल लेकर नही पहुंचने से खरीद की गति हुई धीमी
कुरारा कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में संचालित सरकारी गेंहू खरीद केंद्र पर किसान अपनी फसल लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। इस कारण गेंहू खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद धीमी गति से चल रही है। कस्बा कुरारा के मंडी समिति में गेहूं की सरकारी खरीद हेतु तीन केंद्र संचालित हैं।