हमीरपुर: डीएम व एसपी द्वारा जलालपुर में नवरात्रि मेला महोत्सव का किया गया निरीक्षण
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जलालपुर क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेला महोत्सव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मेला कमेटी के सदस्यों से वार्ता की और मेला में पैदल गश्त कर आम जनमानस से बातचीत की। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत लगाए गये बैरियर, सीसीटीवी व कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।