हमीरपुर: कलौलीतीर व बरदहा में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
कलौलीतीर व बरदहा में स्वीप के अंतर्गत रैली निकालकर लोगों का मतदान के लिए जागरूक किया गया। डिप्टी कलेक्टर शांतुन कुमार सिनसिनवार ने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को ग्राम कलौलीतीर व बरदहा में मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली निकाली गई।