हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में घायल मजदूर की उपचार के दौरान हुई मौत, सूरत से लौटकर गांव जा रहा था मजदूर
बीती रात सुमेरपुर बांदा मार्ग में ई रिक्शा एवं बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में सूरत से वापस लौटकर गांव जा रहे मज़दूर की उपचार के दौरान कानपुर में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक साली की शादी में शामिल होने के लिए सूरत से वापस गांव आ रहा था। टेढ़ा गांव निवासी अर्जुन श्रीवास का पुत्र नीरज श्रीवास 38 वर्ष सूरत में रहकर मज़दूरी करता था।