हमीरपुर: मुख्यालय में आंधी के साथ हुई बारिश कटाई का कार्य प्रभावित,खेतों में कटी पड़ी फसलों में हुआ नुकसान
मुख्यालय सहित क्षेत्र में अचानक मौसम बदलने से आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे खेतों में पड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा। वही कटाई का कार्य भी प्रभावित हो गया। अचानक मौसम बदल गया और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।किसान रामप्रकाश, राकेश यादव,शिवकुमार आदि ने बताया कि बारिश होने से खेतों में कटी पड़ी फसल में नुकसान होने की संभावना बढ़ गई।