मड़ावरा: मड़ावरा में छपरा माता मंदिर के परिसर में आयोजित किया गया विशाल भंडारा कार्यक्रम
मड़ावरा के छपरा माता मन्दिर के परिसर में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को सुवह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। उस दौरान सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा कार्यक्रम देवा क्लव के द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।जो क्षेत्र का प्रमुख भंडारा कार्यक्रम है।