धौलपुर: कुशवाहा समाज द्वारा दिया गया 24 घंटे का अल्टीमेटम स्थगित
सीओ सिटी की मध्यस्थता में हुई वार्ता
धौलपुर। कुशवाहा छात्रावास धौलपुर में कुशवाहा समाज ने 12 प्रतिशत आरक्षण एवं लव कुश कल्याण बोर्ड को वित्तीय दर्जा दिलाने सहित 12 सूत्रीय मांगो को लेकर मंगलवार 5 मार्च को पंचायत हुई। जिसमें कुशवाहा समाज ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। यह वार्ता सीओ सिटी धौलपुर सुरेश सांखला की मध्यस्थता में हुई है।