धौलपुर: मनिया थाना प्रभारी के बेटे को एसएमए बीमारी के बचाने के लिए हल्लाबोल जनसरोकार मंच ने चलाया कैम्पेन
धौलपुर। हल्ला बोल जन सरोकार मंच धौलपुर द्वारा बुधवार को एक मुहिम की शुरुआत की गई। जिसके तहत वर्तमान में मनियां थाने पर पदस्थापित थाना प्रभारी नरेश शर्मा के मासूम बेटे हृदयांश के लिए राशि जुटाई जा रही है। हल्ला बोल जनसरोकार मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धौलपुर कोतवाली थाने से मुहिम की शुरुआत करते हुए हनुमान तिराहे तक कैम्पेन चलाया गया।