धौलपुर: सड़क दुर्घटना में घायल हुए कायस्थपाड़ा निवासी अधिवक्ता का हुआ निधन, जिले भर के अधिवक्ताओं में शोक की लहर
धौलपुर। अभिभाषक संघ धौलपुर के सदस्य अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव गत दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिनका बीती रात को निधन हो गया। अभिभाषक संघ धौलपुर के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ ने बताया कि 40 वर्षीय अधिवक्ता पंकज श्रीवास्तव पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी कायस्थपाड़ा धौलपुर शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे बाड़ी रोड पर किसी काम से जा रहे थे।