धौलपुर: पुलिस लाइन में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर एवं सिगनेचर कैंपेन हुआ आयोजित
महिला अधिकारिता विभाग जयपुर एवं जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस लाइन धौलपुर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर एवं सिगनेचर कैंपेन का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला अधिकार दिवस सप्ताह के अंतर्गत किया गया। जिले की यातायात व्यवस्था की कमान संभाल रही सब इंस्पेक्टर टीनू सोगरवाल ने महिलाओं को निर्भीक होकर आचरण करने की सलाह दी गई।