धौलपुर: धौलपुर शहर की साफ-सफाई के लिए चलेगा विशेष अभियान, नगर परिषद के नए आयुक्त व सभापति प्रतिनिधि ने ली विशेष बैठक
धौलपुर। नगर परिषद धौलपुर के नए आयुक्त अशोक शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद ही धौलपुर शहर की साफ सफाई को लेकर विशेष रणनीति तैयार की है। जिसके तहत शहर में विशेष सफाई अभियान चलाकर शहर को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा। इसे लेकर मंगलवार को सभापति प्रतिनिधि निशांत सिंह, आयुक्त अशोक शर्मा ने नगर परिषद सभागार में पार्षद, जमादार एवं सफाई निरीक्षक के साथ मीटिंग की