धौलपुर: महिला टीचर को बहाल करने की मांग को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर पर प्रदर्शन कर ADM को दिया ज्ञापन
शहर के बाड़ी रोड पर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार दोपहर को बसपा के कार्यकर्ताओं ने बारां जिले के लकड़ाई स्कूल की महिला टीचर को निलंबित करने के मामले में प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को बर्खास्त करने की मांग की। दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि 26 जनवरी को महापुरुषों को तस्वीर लगाने पर शिक्षिका का साथ दुर्व्यवहार किया गया था।