पिपरई: पिपरई में गूंजे कान्हा के जयकारे, धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा
पिपरई नगर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। राधा-कृष्ण मंदिर में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम हुए और भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई। शुक्रवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को विमान में विराजमान कर नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।