मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन पर ट्रेन यात्रा के दौरान एक यात्री की मौत, जीआरपी कार्रवाई में जुटी
जनपद के डीडीयू जंक्शन पर फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री की अचानक मौत हो गई। मृतक शुभमोर सिंह 54 वर्ष बिहार के मालदा जिले के इंग्लिश बाजार के निवासी थे। अपनी पत्नी, ससुर और बेटी के साथ नई दिल्ली इलाज के लिए जा रहे थे। मौके पर पहुंची जीआरटी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पोस्टमार्टम बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।