मुगलसराय: साहूपूरी मोड़ पर पुलिस और एंटी रोमियो ने 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया, नाबालिक अभिरक्षा में, चोरी के आरोप में
मुगलसराय कोतवाली पुलिस और एंटी रोमियो टीम ने सोमवार दोपहर जांच के दौरान पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वही एक नाबालिक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पकड़ी गई महिलाएं भीड़-भाड़ वाली जगहों पर चेन व पर्स पर हाथ साफ करती थी। पकड़ी गई महिला गुड्डी गोरखपुर घोसी की अमृता आरती तथा मंजू और चांदनी देवरिया की रहने वाली है, गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।