मुगलसराय: पिता की डांट से नाराज तीन नाबालिक छात्र घर से भागे, अर्चना एक्सप्रेस से डीडीयू जंक्शन पर जवानों ने किया रेस्क्यू
चंदौली जनपद के डीडीयू जंक्शन पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जहां की नाबालिक छात्रों ने पढ़ाई के दबाव और पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़ने का फैसला किया। बच्चों के स्टेशन में पहुंचने पर डीडीयू जंक्शन पर आरपीएफ ने उन्हें अर्चना एक्सप्रेस से ट्रेन से उतारकर सोमवार सुबह चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। तीनों छात्र आरा जिले के एक स्कूल में पढ़ते हैं।