मुगलसराय: जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दो दिनों में कुल 42 शराबियों के खिलाफ की कार्रवाई
चंदौली में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ऐसे लोगों के विरुध्द मात्र कार्रवाई नहीं कर रही बल्कि ऐसे लोगों को मादक पदार्थ शराब के सेवन होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक भी कर रही है। दो दिवस में थानों द्वारा कुल 42 शराबियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सोमवार रात प्रेस नोट जारी कर पुलिस ने यह जानकारी दी है।