कुंडा: बाघराय पुलिस ने बकुलाही नदी के पास से चोरी का मोनोब्लॉक व बाइक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, दो फरार
बाघराय थाना क्षेत्र के बकुलाही नदी किनारे खेत की सिंचाई के लिए लगे मोनोब्लॉक को चोरी कर भाग रहे एक अभियुक्त शुभम गौतम को पुलिस ने रविवार दोपहर 3 बजे रंगे हाथ दफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी का मोनोब्लॉक और एक टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है।