राजपुर: 17 साल की नाबालिग लड़की लापता, 10 दिन से उसकी तलाश जारी
बलरामपुर जिले के बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र से 17 साल की नाबालिग लड़की के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की 14 सितंबर को घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने बरियों पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले मे