ईसागढ़ में खाद्य पदार्थो के लिए नमूने
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशानुसार दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थो की सघन जांच एवं खाद्य पदार्थो के नमूने लिये जा रहे। एसडीएम ईसागढ़ श्री त्रिलोचन गौड़ के नेतृत्व में तहसीलदार ऋतु परमार एवं राजस्व प्रशासन की टीम की साथ खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने संयुक्त जाँच कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड और चुंगी नाका ईसागढ़ स्थित संचालित मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा संदेह के आधार पर जैन मिठाई की दुकान से मूंग दाल के लड्डू, बेसन लड्डू, बर्फी, हंसराज ग्वाल से पेड्डा, बर्फी, बूँदी लड्डू और ढाकोंनी मे शर्मा नास्ता सेंटर से मावा का नमुना जाँच हेतु लिया गया । निरीक्षण के दौरान देव किराना में डेट निकले हुए बेसन और टोस्ट पाए जाने पर उसके विनष्टिकरण की कार्यवाही की गई।
#ashoknagar