मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिले में किया भ्रमण
--
मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय निगम (IAS) द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अन्तर्गत जनपद पंचायत मुंगावली की ग्राम पंचायत बहादुरपुर में भ्रमण किया गया। इस दौरान जिले में मिशन द्वारा किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया एवं समूह सदस्यों द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली गई।इस दौरान ग्राम की लखपति दीदियों के साथ संवाद किया गया,दीदियों से चर्चा के दौरान जिले में चंदेरी साड़ी को क्लस्टर के रूप में विकसित करने एवं बाजार उपलब्ध कराने,दीदियों को पशुपालन गतिविधि,सब्जी उत्पादन,पुष्प उत्पादन,बागवानी जैसी गतिविधियों से जोड़कर समूह सदस्यो को लखपति की श्रेणी में लाने हेतु अन्य विभागों के साथ अभिसरण कर लाभ दिलाए जाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर काम करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही सभी पात्र समूहों को बैंक लिंकेज कराने, युवाओ को आवश्यकता अनुसार कौशन उन्नयन प्रशिक्षण दिलाने एवम स्वरोजगार स्थापित के पूर्व प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिये गए ।
ग्राम पंचायत भ्रमण के दौरान जन समस्या निवारण हेतु चर्चा में ग्राम में सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए पीएचई विभाग को जल्द से जल्द नल-जल योजना चालू कराने,ग्रामीणों की स्मार्ट मीटर में ज्यादा बिल आने की शिकायत पर विद्युत विभाग को तत्काल जांच कर निराकरण करने, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का नियमित समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान श्री आलोक सिंह ईटोरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुंगावली, श्री अवनीश अग्निहोत्री जिला परियोजना प्रबंधक,श्री शिव प्रसाद सिंह श्री धर्मेश वर्मा,श्री अरविंद बागरी,श्री सौरभ जैन आजीविका मिशन के स्टाफ एवं जनपद पंचायत मुंगावली के समस्त कर्मचारी के साथ बड़ी संख्या में लखपति दीदी एवं समूह सदस्य उपस्थित रही।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Nov 6, 2026