नाथनगर: गनोड़ा बादरपुर गांव में गली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प, लाठी-डंडे व रॉड से हमले में चार घायल
गनोड़ा बादरपुर गांव में गली विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे व रॉड से हमला; चार घायल मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गनोड़ा बादरपुर गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे पूर्व के गली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने की बात सामने आई है। घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए।