बचत भवन में दिशा की बैठक से पहले सपा विधायकों का प्रदर्शन, प्लाकार्ड लेकर राहुल लोधी विधायक ने सरकार-प्रशासन पर साधा निशाना
बंद स्कूल, फर्जी मुकदमों और जमीनों पर कब्जे का मुद्दा उठाकर पूछा- जब समस्याएं जस की तस तो दिशा बैठक का क्या औचित्य?
रायबरेली। में आज दिनाँक 9 सितंबर 2026 दिन बुधवार को समय करीब 12 बजेबचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुरू होने से पहले ही रायबरेली में सियासी माहौल गरमा गया। बैठक स्थल के बाहर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्लाकार्ड लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा विधायक राहुल लोधी और श्याम सुंदर भारती ने बैठक हाल के बाहर खड़े होकर जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
दोनों विधायकों के हाथों में लिए प्लाकार्ड पर स्कूल बंद होने, फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने और जमीनों पर कब्जे जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। विधायकों ने आरोप लगाया �
Rae Bareli, Raebareli | Sep 10, 2026