चिल्लाते रहे मीडिया कर्मी,राहुल गांधी हुए रफू चक्कर
रायबरेली में जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में कवरेज करने के लिए करीब 4 घंटे से बचत भवन के बाहर बांस बल्लियों और सुरक्षा व्यवस्था के बीच बंधे बैठे सैकड़ो पत्रकार इस इंतजार में थे कि,जिले के सांसद बाहर निकलेंगे और उनसे दिशा में हुई बैठक को लेकर रायबरेली की दशा पर चर्चा करेंगे और सवाल पूछेंगे,लेकिन वह तो मीडिया की तरफ मुड़कर भी नहीं देखे,सिर्फ अपने पदाधिकारियों के साथ फोटो खींचने के लिए गाड़ी के पीछे आए और फोटो खींचाने के बाद सीधा गाड़ी में बैठे और निकल गए एक बयान के लिए राहुल जी राहुल जी मीडिया कर्मी,चिल्लाते रहे लेकिन राहुल गांधी हुए रफू चक्कर हो गए।राहुल गांधी जिस जिले के सांसद है उस जिले के लोगों से वार्ता ना करना कहीं ना कहीं सवाल जरूर खड़े करता है। क्या सिर्फ आपके चुनाव में ही मीडिया मदद करें तो क्यों, ऐसे कई सारे सवाल है जो राहुल गांधी अपने पीछे छोड़ गए हैं।
@highlight
Rae Bareli, Raebareli | Sep 9, 2026