पीरो: दशहरा को लेकर पीरो में पुलिस का फ्लैग मार्च, लहरिया कट बाइकर्स और मनचलों पर रहेगी पैनी नजर
Piro, Bhojpur | Oct 16, 2026 पीरो में दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है। शुक्रवार की रात 7 बजे के करीब एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय और एसडीपीओ कन्हैया कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। सुरक्षा को लेकर अलग-अलग जगहों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां संदिग्धों और वाहनों की जांच की जा रही है। लहरिया कट बाइकर्स और मनचलों पर विशेष नजर रहेगी।