मड़ावरा: मड़ावरा पुलिस ने न्यायालय में वांछित 3 लोगों को किया गिरफ्तार
मड़ावरा पुलिस ने न्यायालय में वांछित चल रहे 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार की शाम 4बजे पुलिस ने जानकारी दी कि उक्त लोगों के खिलाफ न्यायालय में अलग अलग धाराओं में मुकदमे की सुनवाई चल रही है। सुनवाई के दौरान उक्त लोग न्यायालय में गैर हाजिर चल रहे थे। न्यायालय द्वारा वारण्ट भी जारी किया गया था।