पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध छुरे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान संजय पुत्र जीवाराम निवासी ग्राम शायपुर, थाना कंपिल, फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध छुरा बरामद किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।