गंगापुर: वजीरपुर उपखंड में पेट्रोल पंप पर लूटपाट के इरादे से की गई फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आरोपी पर था 10 हजार का इनाम
गंगापुर सिटी वजीरपुर थाना प्रभारी विजय सिंह छोंकर करके नेतृत्व में पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग के लूट के मुख्य आरोपी रूप सिंह उर्फ रूपा मीणा निवासी निठार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर श्री राम फिलिंग स्टेशन वजीरपुर में फायरिंग और लूट की वारदात को अंजाम दिया था।