गंगापुर: महानन्दपुर ड्योडा में कार्यवाही कर 19 अवैध जल कनेक्शन किए विच्छेद, जल सप्लाई की गई सूचारू
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि आमजन की ओर से जिला कलक्टर को बाधित पेयजल सप्लाई से संबंधित परिवाद प्राप्त हुआ।जिस पर डीएम के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए 19अवैध कनेक्शन हटवाए। महानन्दपुर (ड्योडा) को चम्बल परियोजना द्वारा ग्राम सोप में मैन-पम्प हाऊस पर बने 500 के.एल. के जलाशय को भरकर आपूर्ति की जाती है।