गंगापुर: सभापति के साथ हुई वार्ता, सहमति बनने पर सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म
गंगापुर सिटी सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे। इस दौरान हड़ताल के चलते सफाई कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार रखा। इसके बाद सभापति शिवरत्न अग्रवाल की मौजूदगी में सफाई कर्मचारियों की वार्ता हुई। जिसमें सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया। शुक्रवार से सफाई कर्मचारी काम पर लौटेंगे।