गंगापुर: गंगापुर सिटी जिले में अवैध स्मैक के साथ दो आरोपी किये गिरफ्तार
उदय मोड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपी जय सिंह गुर्जर पुत्र राम सिंह गुर्जर को 6.9 ग्राम स्मैक के साथ रेलवे ओवर ब्रिज गंगापुर सिटी से गिरफ्तार किया।वही बालघाट थाना पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास मोरडा रोड नागर शेरपुर से जयप्रकाश पुत्र रामदयाल मीणा निवासी कमालपुर के कब्जे से 1.20ग्राम स्मैक जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।