गंगापुर: कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर डॉ गौरव सैनी की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न
बैठक के दौरान डीएम ने ग्रीष्म लहर को देखते हुए जिले में जलापूर्ति व्यवस्था,आवंटित लक्ष्यों की ब्लॉक वाईज प्रगति, शत - प्रतिशत एफ़.एच.टी.सी. वाले ग्रामों के "हर घर जल" प्रमाण पत्रों की प्रगति, पेयजल स्त्रोतों पर स्थापित विद्युत उपकरणों के लिए आवश्यक विद्युत सम्बन्ध, निर्माण कार्य के दौरान ग्राम पंचायत व पी.डब्ल्यू.डी. के द्वारा की गई रोड कटिंग ब्यौरा लिया।