गंगापुर: कोतवाली थाना पुलिस ने सट्टा लगाते और जुआ खेलते दो लोगों को किया गिरफ्तार,18 हजार 985 रू बरामद
गंगापुर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने जुआ खेलते और सट्टा लगाते दो लोगों को गिरफ्तार किया।मौके से 18 हजार 985 रू और सट्टे की पर्चियां जप्त की।पुलिस टीम ने जुआ खेलते तरुण गुप्ता पुत्र महेश चंद्र गुप्ता गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार सट्टे की खाई वाली करते पाए जाने पर अरुण गोयल पुत्र रमेश चंद्र महाजन निवासी स्टेशन रोड गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया।