समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1893,
दिनांक:-14 नवंबर 2026,
====================
जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अवर निरीक्षक मद्यनिषेध ऋतु कुमारी के नेतृत्व में कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर मुसहरी में ड्रोन के माध्यम से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।साथ ही, शराब निर्माण एवं भंडारण में प्रयुक्त उपकरणों एवं डब्बों को भी मौके पर ध्वस्त एवं विनष्ट किया गया।
मद्यनिषेध विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 14, 2026