लोक आस्था के महापर्व छठ को भव्य एवं बेहतरीन तरीके से मनाने के लिए बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, पूर्णिया के तत्वावधान में व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।
पूर्णिया हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन तथा शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष साफ-सफाई कराई गई है। पूरे शहर में छठ के पारंपरिक गीत गूँज रहे हैं और जगह-जगह आकर्षक बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। इन तैयारियों से यहाँ आने-जाने वाले यात्रियों, राहगीरों और श्रद्धालुओं को बिहार की समृद्ध संस्कृति और अटूट आस्था की सुंदर झलक मिल रही है।
जिला प्रशासन ने व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखते हुए श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के साथ इस महापर्व को मनाएँ।
जय छठी मैया! सबका मंगल हो! 🌅
IPRD Bihar
#JaiChhathiMaiya
#ChhathPujaMeinAaiyeBihar
#CMSamrat
#SamratChoudharybihar
#purnia
Purnia, Bihar | Nov 14, 2026