"लालगंज नगर पंचायत के बाजार वार्ड में उमाशंकर उर्फ गुड्डू (45) अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी शादी 14 साल पहले जलेशरगंज निवासी सुमन देवी से हुई थी। उनकी तीन बेटियां रिया (12), आयुषी (9) और पीहू (7) हैं। उमाशंकर के पिता छोटेलाल की पहले ही मौत हो चुकी है। वह बर्तनों की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
"मृतक के भाई दीपू कौशल ने बताया- व्यापारी उमाशंकर 14 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे फेरी लगाकर घर लौटे। फिर रात करीब 8 बजे मोटरसाइकिल से दुर्गा पंडाल देखने निकले थे। रात में काफी देर तक न आने पर भाभी ने सूचना दी कि भईया शाम से लापता है। फोन भी नहीं लग रहा है।
"परिजन रातभर खोजते रहे। अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि काली माता मंदिर के पास शीतलमऊ नहर किनारे गड्ढे में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचा तो देखा भाई का शव पानी में पड़ा था। भाई उमाशंकर के सिर पर ईट से सिर और सीना कुचला गया था। बाइक बगल में खड़ी थी।"