"लालगंज के व्यापारी उमाशंकर कौशल उर्फ गुड्डू की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए पुलिस ने उनकी पत्नी सुमन देवी और उसके कथित प्रेमी शहंशाह समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि उमाशंकर को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची गई थी।
"आरोप है कि उन्हें शराब पिलाने के बहाने शीतलमऊ नहर के पास ले जाया गया, जहां ईंट-पत्थर से कुचलकर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को घसीटकर कीचड़ में फेंक दिया गया। इस वारदात के बाद से ही पत्नी और उसके कथित प्रेम संबंधों को लेकर चर्चाएं थीं। अब पुलिस ने पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मामले का खुलासा किया।
"पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पत्नी सुमन देवी ने बताया कि उसने शहंशाह और उसके साथियों विशाल शुक्ला उर्फ बिट्टू तथा अविनाश तिवारी उर्फ रजत तिवारी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। आरोप है कि शहंशाह अपने साथियों के साथ उमाशंकर को नहर के पास ले गया। वहां शराब पिलाने के बाद ईंट-पत्थर से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। बाद में शव को घसीटकर कीचड़ में फेंक दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वारदात के बाद बचने के लिए छिपने की कोशिश की"