फतनपुर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात का चंद घंटों में फ़तनपुर पुलिस द्वारा खुलासा, पति ही निकला पत्नी मंजू यादव का हत्यारोपी!*
*शराब पीने की आदत को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शुरू की वैधानिक कार्रवाई*
। फतनपुर बाजार में महिला मंजू यादव की हत्या के मामले में फतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों के भीतर घटना का खुलासा किया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में मृतका का पति अजय यादव ही हत्या का आरोपी सामने आया है। घटना के खुलासे से इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में अजय यादव ने बताया कि उसे शराब पीने की आदत थी। इसी बात को लेकर बीती रात पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद के बाद अजय यादव ने अपनी पत्नी मंजू यादव की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
सीओ रानीगंज प्रशांत हुड्डा और फतनपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के पीछे की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में एसपी पूर्वी आलोक कुमार द्वारा बाइट के माध्यम से जानकारी दी गई।