जमुई: DM ने कार्यालय कक्ष में फरियादियों की सुनी फरियाद, कई मामलों का ऑन द स्पॉट किया निष्पादन
Jamui, Jamui | Jan 17, 2025 DM अभिलाषा शर्मा के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार की दोपहर 12:30बजे से तक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न जगहों से बड़ी संख्या में फरियादी अलग-अलग मामलों को लेकर पहुंचे और अपनी समस्याओं को रखा। इस दौरान डीएम अभिलाषा शर्मा द्वारा बारी- बारी से शुक्रवार की शाम 4:00 बजे तक फरियादियों की समस्या को सुना गया।