जमुई: स्टेडियम के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर
Jamui, Jamui | Jan 17, 2025 शहर के स्टेडियम के पास तेज रफ्तार अज्ञात स्कार्पियो सवार ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार युवक के पैर में गंभीर चोट आने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जबकि घटना के बाद स्कॉर्पियो सवार बाइक सवार को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। वहीं मौके पर मौजूद 112 पुलिस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया।