जमुई: विभिन्न मांगों को लेकर न्यायालय कर्मचारी दूसरे दिन भी धरने पर अड़े, सरकार के खिलाफ जता रहे आक्रोश
Jamui, Jamui | Jan 17, 2025 विभिन्न मांगों को लेकर न्यायालय कर्मचारियों का गुरुवार से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार के दूसरे दिन भी जारी रहा। शाम 4:30 बजे तक न्यायालय परिसर में सभी कर्मचारी धरना पर अड़े रहे। साथ ही कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर आक्रोश जताया। इस दौरान दूसरे दिन भी न्यायलय का पूरा कार्य ठप रहा।