जमुई: पुरानी चौक सिकंदरा के पास पतंग का धागा गले में फंसने के कारण बाइक सवार दो छात्र गिरकर हुए घायल
Jamui, Jamui | Jan 17, 2025 जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी चौक के पास शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे बीए पार्ट वन की परीक्षा देने जा रहा बाइक सवार दो छात्र सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल दोनों छात्रों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है।