जमुई: महादेव सिमरिया में किसानों से धान खरीदी में बड़ा घोटाला, किसानों को कम भुगतान और फर्जी रसीद का आरोप, डीएम से की शिकायत
Jamui, Jamui | Jan 17, 2025 महादेव सिमरिया के किसानों ने पैक्स अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे को दर्जनों किसानों ने डीएम अभिलाषा शर्मा के जनता दरबार में पहुंचकर दान खरीदी में बड़े पैमाने पर की जा रही धांधली की शिकायत की है। किसान अवधेश सिंह के अनुसार पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश सिंह मूल धान खरीदते हैं, लेकिन फर्जी बिल देते हैं।