पटना ग्रामीण: विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव समिति की हुई बैठक, उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की गई
बिहार विधान परिषद के 11 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। जिसमें नीतीश कुमार सहित राबड़ी देवी की सीट भी शामिल है। इन सभी सीटों को लेकर चुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव को लेकर सोमवार को बिहार बीजेपी कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक की गई। मीटिंग में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा स्पीकर नंदकिशोर यादव समेत कई नेता मौजूद रहे।