पटना ग्रामीण: पटना और बिहार म्यूजियम के बीच में बनेगा स्कल्पचर गार्डन या मूर्ति वाटिका: डिप्टी डायरेक्टर, बिहार म्यूजियम
बिहार म्यूजियम में बिहार म्यूजियम के डिप्टी डायरेक्टर सुनील कुमार झा ने बताया की बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम के बीच में 100 से अधिक मूर्तियों का डिस्प्ले किया जाएगा। जिसे स्कल्पचर गार्डन या मूर्ति वाटिका के नाम से जाना जाएगा। बता दें कि पटना म्यूजियम के जीर्णोद्धार का काम अपने अंतिम चरण में है। म्यूजियम के ओरिएंटेशन स्पेस में दो गैलरी बनाई जा रही है।