पटना ग्रामीण: अग्निशमन विभाग की ओर से सिटी सेंटर मॉल के रेजीडेंसी में मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन
गर्मी का मौसम आने से पहले ही अग्निशमन विभाग की ओर से आग से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास शुरू कर दिए गए हैं। सोमवार को सिटी सेंटर मॉल के रेजीडेंसी में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जहां अग्निशमन विभाग के डीजी मृत्युंजय कुमार चौधरी की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने मॉक ड्रिल किया।