पटना ग्रामीण: मीठापुर बाईपास पर एक ट्रक ने बुलेट बाइक को मारी टक्कर, बुलेट बाइक सवार युवक हुआ घायल .
खबर राजधानी पटना से है जहां आज सोमवार की देर शाम को मीठापुर बाईपास पर एक ट्रक ने बुलेट बाइक को पीछे से मारी टक्कर,जिससे बुलेट बाइक सवार युवक हुआ गंभीर रूप से घायल. बता दे की घायल बुलेट बाइक सवार युवक का नाम रितेश कुमार है जो की पुनपुन का रहने वाला है स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पास के एक निजी क्लीनिक में कराया गया भर्ती जहां उसका हो रहा है उपचार.