पटना ग्रामीण: बीरचंद पटेल मार्ग स्थित मिलर हाई स्कूल मैदान में बेलन महारैली का किया गया आयोजन.
नोनिया-बिन्दऔर बेलदार समाज के बैनर तले महिलाओं एवं पुरुषों ने सोमवार को मिलर हाई स्कूल मैदान में बेलन महारैली का किया आयोजन. बता दे की नोनिया-बिन्द और बेलदार को एससी/एसटी आरक्षण के दायरे में लाने की मांग को लेकर यह महारैली का आयोजन किया गया. रैली में गरीब व मजदूर परिवार की महिलाएं अपने-अपने घरों से रोटी बनाने वाले बेलन लेकर बड़ी संख्या में पटना पहुंची थी.