झीलों और मार्बल की नगरी उदयपुर अब बनेगा AI हब, 14 दिसंबर को जुटेंगे देश-विदेश के दिग्गज
पर्यटन और मार्बल के बाद अब टेक्नोलॉजी में नई पहचान बनाने की तैयारी, इंटरनेशनल AI-HROI
बिजनेस समिट में बिजनेस, रोजगार और भविष्य की तकनीक पर होगा मंथन
उदयपुर। झीलों, शाही पर्यटन और मार्बल कारोबार के लिए विश्वभर में पहचान रखने वाला उदयपुर अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। आगामी 14 दिसंबर 2026 को शहर में इंटरनेशनल AI-HROI बिजनेस समिट का आयोजन होगा, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ, उद्योगपति, कारोबारी और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े दिग्गज जुटेंगे।
AI से बिजनेस और कार्यक्षमता बढ़ाने पर फोकस
समिट की आधिकारिक घोषणा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। कुलपति प्रो. (डॉ.) मंजू मंडोत ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि समिट सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
BCI के संस्थापक एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि समिट की मुख्य थीम “AI, Business, People & Performance” रखी गई है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए कारोबार को विस्तार देने, कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने और कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने पर चर्चा होगी।
इन क्षेत्रों में AI के उपयोग पर होगा मंथन